ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

दूसरे चरण के लिए तेज हुआ चुनाव प्रचार, आज CM नीतीश की रैली; कल करेंगे रोड शो, राजनाथ सिंह भी करेंगे जनसभा

22-Apr-2024 08:24 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसके बाद अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। नीतीश कुमार भागलपुर, बांका और किशनगंज में रैली करेंगे। गोराडीह प्रखंड के मुक्तापुर में नीतीश की चुनावी सभाएं हैं। वहीं कल यानी 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री एनडीए के प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के समर्थन में भागलपुर शहर में रोड शो करेंगे। इसी दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी भागलपुर दौरे पर रहेंगे और भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की भी चुनावी सभा है। राजनाथ सिंह की कहलगांव और मनोज तिवारी की पीरपैंती में सभा है। 


दूसरे चरण में बिहार के अंदर पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें भागलपुर से निवर्तमान सांसद अजय कुमार मंडल, कटिहार से दुलाल गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा और बांका से गिरिधारी यादव को फिर से चुनावी अखाड़े में उतारा है। हालांकि मुस्लिम बहुल क्षेत्र किशनगंज से जदयू ने चेहरा बदल दिया है।


मालूम हो कि, इस बार भी  एनडीए के सीट बंटवारे में ये पांचों सीटें जेडीयू के खाते में आई है। ऐसे में दूसरे चरण का चुनावी जेडीयू अध्यक्ष और नीतीश कुमार के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। जिसके चलते पांचों लोकसभा सीटों पर खुद नीतीश ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। पिछले चुनाव में किशनगंज एक मात्र ऐसी सीट थी, जहां एनडीए को हार का मुंह देखना पड़ा था।