ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नालंदा: JDU विधायक पर डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...

नालंदा: JDU विधायक पर डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सदर अस्पताल के डॉक्टर्स, OPD बंद

31-Aug-2019 01:55 PM

By 13

NALANDA: ख़बर नालंदा से है, जहां अस्थावां के विधायक जितेंद्र कुमार पर सदर अस्पताल के डॉक्टर्स के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने आरोप लगा है. जिससे नाराज सदर अस्पताल के सभी डॉक्टर्स ओपीडी सेवा बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. दरअसल सारे थाना इलाके के बड़ेपुर गांव में जेडीयू नेता जितेंद्र यादव की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी. जिसके बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. आरोप है कि अस्थावां के विधायक जितेंद्र कुमार ने बिना पोस्टमॉर्टम के नेचुरल डेथ का सर्टिफिकेट देने के लिए कहा. जिसपर डॉक्टर राजी नहीं हुए. जिसके बाद नालंदा के सिविल सर्जन भी अस्पताल पहुंचे. आरोप है कि सिविल सर्जन के साथ विधायक जी ने अभद्र व्यवहार किया. जिसके बाद अन्य डॉक्टर्स ने इसका विरोध करते हुए ओपीडी सेवा को ठप कर दिया और हड़ताल पर चले गये. नालंदा से राज की रिपोर्ट