ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी के सस्पेंशन के बाद भी नहीं रूक रहा खेल Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर

डॉक्टरों ने CM आवास को घेरा, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर हुई झड़प

23-Jan-2024 01:31 PM

By VISHWAJIT

PATNA : पटना के गांधी मैदान में लाखों शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पिछले सात साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे ग्रामीण चिकित्सकों का सब्र टूट गया।  मंगलवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग  नीतीश और तेजस्वी सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। 


ग्रामीण चिकित्सकों का कहना है कि 2014 में नीतीश कुमार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह बात कही थी कि सभी ग्रामीण चिकित्सकों को स्वास्थ्य मित्र बनाया जाएगा। उसके बाद  2016 में परीक्षा ली गई। सभी ग्रामीण चिकित्सक लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा में भी पास हो गए हैं, लेकिन, अभी तक हमलोगों को स्वास्थ्य मित्र के रूप में नियुक्ति नहीं कराई गई। 


ग्रामीण चिकित्सक का कहना है कि एक माह से हम लोग गर्दनीबाग में धरने दे रहे हैं।  सरकार का कोई नुमाइंदा हमलोगों से मिलने तक नहीं पहुंचा। हमलोगों ने जब तेजस्वी यादव से मिलने की बात कही तो बार बार उन्हें शहर से बाहर होने की बात कही जाती रही। ऐसे में राजद कार्यालय के घेराव के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो इसी तरह आंदोलन चलता रहेगा और अब हमलोग सीएम हाउस के बाहर आत्मदाह करेंगे।