मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
21-Sep-2019 04:38 PM
By Gautam Kumar
JAMUI : इस वक्त एक ताजा मामला सामने आया है जमुई जिले से जहां डिलीवरी के दौरान उमा नर्सिम होम में डॉक्टर की लापरवाही से मां और बच्ची की मौत हो गई है. घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. आरोपी डॉक्टर क्लिनिक से फरार है.
घटना जमुई के रजानगर मोहल्ला स्थित उमा नर्सिम होम की है. जहां एक प्राइवेट क्लिनिक में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लिनिक के अंदर घंटों हंगामा किया. बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया गांव के रहने वाले मो० शाबिर अंसारी शुक्रवार की सुबह अपनी प्रसूता पत्नी नाजरी खातून की डिलीवरी कराने के लिए क्लिनिक लेकर आये. सर्जरी के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. शनिवार अहले सुबह तक उसकी हालत बिगड़ने लगी. जिसको लेकर डॉक्टरों ने फिर से ऑपरेशन की बात कही.
महिला की हालत गंभीर होने पर महिला डॉक्टर उमा कुमारी ने प्रसूता की जान बचाने को लेकर सर्जरी कर उसके बच्चेदानी को निकालने की बात कही. ऑपरेशन के दौरान ही बच्ची और मां ने दम तोड़ दिया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. फिलहाल डॉक्टर और हॉस्पिटल के दूसरे कर्मी क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए हैं.