गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Dec-2023 06:45 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर तीखे हमले बोलकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी जेडीयू के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनों शराबबंदी को खत्म करने की बात कहकर सियासत को गर्म करने वाले जीतन राम मांझी पर जेडीयू ने बड़ा हमला बोला है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि मांझी सात जन्म भी ले लेंगे तब भी दोबारा बिहार के सीएम नहीं बन सकेंगे।
दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार रविवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नालंदा पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार ने जीतन राम मांझी पर निशाना साधा। श्रवण कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर सम्मान और अवसर दिया, लेकिन अब ऐसा मौका उन्हें सात जन्मों में नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि दूसरे जो लोग हैं, सामाजिक कृत्यों को चलाना चाहते हैं, उन्हें कौन रोक सकता है।
बता दें कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पिछले दिनों कहा था कि शराबबंदी सफल नहीं है यदि हमारी सरकार आई तो बिहार में फिर से शराब चालू हो जाएगा। मांझी ने यह भी कहा था कि यह शराबबंदी कानून कहीं से सही ही नहीं है यदि मेरी सरकार आएगी तो हम लोग या तो गुजरात के तर्ज पर इस कानून को लागू करेंगे या यूं ही खुला छोड़ देंगे। पहले से तो बिहार में शराब चालू ही था।