ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

दो सुपारी किलर को नवादा पुलिस ने दबोचा, सैलून संचालक पर की थी फायरिंग

17-Feb-2024 08:40 PM

By SONU

NAWADA: नवादा पुलिस में दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस, स्मार्टफोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार एक अपराधी नाबालिग है। नवादा नगर थाने में प्रभारी एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि 2 फरवरी 2024 को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर गोनावां के पास एक सैलून संचालक दीपक कुमार को अज्ञात मोटरसाइकिल से दो अपराधियों द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलायी गयी थी। 


जिसके खिलाफ नगर थाने में कांड दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने बताया कि वादी का भाई संदीप एवं वादी दीपक के बीच संपत्ति एवं जमीनी बंटवारे को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी। 


जिसके वजह से वादी का भाई संदीप जो बाहर रहता है उसने फोन के माध्यम से 50 हजार में अपने भाई दीपक को मरवाने के लिए अमन को सुपारी दिया था। उसी क्रम में ₹12000 उसे गूगल पे से भुगतान भी किया गया था और बाकी का पैसा काम हो जाने के बाद देने में तय हुआ था। इसी आधार पर नवादा पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। नवादा पुलिस ने दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।