Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन
05-Aug-2024 11:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यंमत्री सचिवालय में बुलाई गई है। जसिमें नीतीश कैबिनेट के मंत्री और वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दो सप्ताह बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीटिंग बुलाई है। मंत्रिपरिषद की इस बैठक में नौकरी और रोजगार समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। दो सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इससे पहले 29 जुलाई को अंतिम बार कैबिनेट की बैठक हुई थी। उसके बाद 22 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो गया, जिस वजह से मंत्रिपरिषद की बैठक नहीं हो पाई। इसके उपरांत सीएम के बीमार होने की चर्चा हुई थी। लिहाजा, अब 2 सप्ताह बाद यह कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है।
मालूम हो कि, दो सप्ताह पहले हुए कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर लगी थी। जिसमें बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 की स्वीकृति दी गयी। जिसमें फिल्म निर्माता को अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत अनुदान के रूप में 2 करोड़ से लेकर 4 करोड़ तक की राशि दी जाएगी, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। साथ ही पंचायत निर्माण कार्य मैन्युअल की स्वीकृति भी दी गयी थी, जिसमें निविदा के माध्यम से ही पंचायत में अब काम कराया जा सकेगा।
उधर, अब दो सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. इस बैठक पर सबकी नजर होगी कि नीतीश सरकार नौकरी-रोजगार सहित क्या बड़ा फैसला लेती है? 15 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान से संबोधन भी करने वाले हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री यदि कोई बड़ी घोषणा करेंगे तो उसकी भी स्वीकृति कैबिनेट से ली जा सकती है। कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है और सभी संबंधित विभागों को तैयारी करने के लिए निर्देश दिया गया है।