बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
26-Dec-2022 03:58 PM
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मासूम की मौत का सौदा किया गया। मृतक के परिजन को दो कट्ठा जमीन देकर मामले को रफा-दफा किया गया। मामला थाने तक भी नहीं पहुंचा। अब पंचायत के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेत की जुताई के दौरान चाचा के साथ उसका भतीजा बैठा हुआ था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर बच्चा ट्रैक्टर से गिर पड़ा और रोटावेटर में जाकर फंस गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बच्चे का शव बुरी तरह क्षत विक्षप्त हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे जिसके बाद चिख पुकार मच गया।
परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। क्षत विक्षप्त शव को देख परिवारवालों के होश उड़ गये। घटना मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित मनोहर गांव का है। जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रैक्टर का मालिक भी कई लोगों के साथ मौके पर आ गये।
ट्रैक्टर मालिक ने मामले को रफा-दफा करने की बात कही। इसके एवज में दो कट्ठा जमीन देने का ऑफर भी दिया। इसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी। पंचायत में शामिल लोगों ने भी मुआवजे के तौर पर जमीन लेने की बात पीड़ित परिवार से कही और पीड़ित परिवार को थाने जाने से रोका। उधर पीड़ित परिवार की तरफ से अभी तक किसी तरह की शिकायत थाने में दर्ज नहीं करायी गयी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।