गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Dec-2023 04:19 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की अपनी पढ़ाई को लेकर अक्सर विरोधियों के निशाने पर रहे हैं। कई ऐसे मौके आए जब विरोधियों ने नौवीं फेल बताकर उनपर तंज किया। डिग्री नहीं होने के कारण तेजस्वी को विरोधियों की तरह तरह के कटाक्ष झेलने पड़ते रहे हैं। शनिवार को पटना के एक स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि वे दो दो सीएम के बेटे हैं ताहते तो लगत तरीके से डिग्री हासिल कर लेते लेकिन ऐसा नहीं किया।
निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पढ़ाई की डिग्री लेने में किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। बच्चों के माता-पिता को जितना संभव हो सके वे अपने बच्चों को डिग्री दिलाएं। तेजस्वी ने कहा कि, आज मुझे महसूस होता है कि भइया डिग्री ले लेनी चाहिए.. हम तो दो-दो सीएम के बच्चे रहे लेकिन फिर भी.. चाहते तो डिग्री मिल ही जाता लेकिन हमने ईमानदारी से काम किया.. दो-दो मुख्यमंत्री के बेटे होने के बाद भी गलत तरीके से डिग्री हासिल नहीं की.. कई लोगों के पास जाली डिग्रियां हैं.. लेकिन हमने नहीं लिया’।
तेजस्वी ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के माता पिता से कहा कि अब पहले वाला कहावत नहीं चलेगा कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब.. खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब। अब तो आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स का जमाना है। ऐसे में अब जरुरत है कि बच्चे आईफोन और टेब छोड़कर खेल मैदानों का रूख करें। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ खेल को भी अहम बताया और कहा कि बिहार सरकार ने पॉलिसी लाई है कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ। इसलिए अब पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में जाकर भी आगे बढ़ा जा सकता है।