ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

दो दिनों से गायब युवक की मिली लाश, परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का लगाया आरोप

13-Nov-2021 06:11 PM

MADHUBANI: स्वतंत्र पत्रकार और आरटीआई ऐक्टिविस्ट अविनाश झा की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। दो दिनों से गायब अविनाश का शव एसएच-52 से बरामद किया गया है। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि अविनाश लगातार अस्पताल माफिया के खिलाफ आवाज उठा रहा था। 9 नवम्बर से गायब अविनाश की लाश आज अधजले अवस्था में उड़ेण गांव में मिली। 


बेनीपट्टी बाजार के लोहिया चौक से 9 नवंबर की रात से गायब बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश की लाश विगत शुक्रवार की रात बेनीपट्टी-बसैठ एसएच 52 के उड़ेण गांव के पीपल पेड़ के समीप से बरामद हुई। जले अवस्था में बोरा में बांधकर फेंका हुआ शव मिला। परिजनों ने अंगूठी व कपड़े के आधार पर शव  की पहचान अविनाश के रुप में की। 


पुलिस सूत्रों कि माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार दिन पहले मौत होने की बात सामने आई है। बता दें कि मृतक के भाई ने थाने में विगत गुरुवार को बेनीपट्टी बाजार सहित क्षेत्र के 11 ज्ञात व अन्य अज्ञात फर्जी नर्सिंग होम के संचालकों, डॉक्टरों व कर्मियों पर बुद्धिनाथ को साजिश के तहत लापता कर देने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया था। 


हालांकि पुलिस अविनाश के हत्या की पुष्टि नहीं कर रही है पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं और कैमरे के सामने आने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।