Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
02-Feb-2021 06:10 PM
By Pranay Raj
NALANDA: जिले के बिंद थाना क्षेत्र स्थित कुशहर गांव में दो दिन पूर्व हुए दो सहोदर भाईयों की निर्मम हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे । सांत्वना देते हुए उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नालंदा पहले ज्ञान की नगरी के रूप में जानी जाती थी लेकिन अब यह अपराध के लिए जाना जाता है। नालंदा आज अपराध विश्वविद्यालय बनता जा रहा है जहां इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े दो भाईयों की निर्मम हत्या कर दी। लेकिन अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पप्पू यादव ने यह भी कहा कि सरकार ने कहा था कि यदि दलित समाज के किसी व्यक्ति की हत्या हो जाती है तब उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। ऐसे में इस पीड़ित परिवार के सदस्यों को नौकरी दिए जाने की मांग की। पप्पू यादव ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है सभी भगवान भरोसे जीने को विवश हैं।