Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
04-Mar-2020 06:33 PM
PATNA : कोरोना वायरस पर बिहार सरकार अलर्ट मोड में आ चुकी है। बिहार में कोराना को लेकर तमाम तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। इस बीच बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने डीएम-एसपी के साथ वीडियो के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।
चीफ सेक्रेटी दीपक कुमार ने सचिवालय स्थित कॉफ्रेंसिंग हॉल से नेपाल सीमा से लगे सभी जिलों के डीएम से वन टू वन बातचीत की। बैठक में नेपाल के सीमावर्ती सभी सात जिलों के डीएम-एसपी को निर्देश जारी करते हुए उन्होनें कहा कि इंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर विशेष सतर्कता बरती जाए। वहीं ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायत की मीटिंग कर कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
दीपक कुमार ने बताया कि जिस तरह से भारत में कोरोना वायरस फैलना शुरु हुआ है तो मामला अब गंभीर हो गया है। उन्होनें कहा कि सभी डीएम-एसपी को बॉर्डर इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है।उन्होनें कहा कि सभी को निर्देश दिया गया है कि आने वालों का तुरंत स्क्रीनिंग हो और आइसोलेशन वार्ड को तैयार रखने को कहा गया है।