ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / डीएम ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, नदारद कर्मियों पर गिरी गाज

डीएम ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, नदारद कर्मियों पर गिरी गाज

03-Oct-2020 02:36 PM

By Pranay Raj

NALANDA : जिले में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिये मतदान होना है, जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज़ कर दी गयी है. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने विधान परिषद के चुनाव को लेकर बिहारशरीफ के प्रखंड कार्यालय के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र की व्यवस्था को बारीकी से देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. 


इस मौके पर उन्होंने श्रम विभाग में सिर्फ आदेशपाल रहने पर अन्य कर्मियों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण पूछा. उन्होंने बताया कि चूंकि श्रम अधिकारी का दूसरे जगह भी पदस्थापन है, ऐसे में जिस दिन वे दूसरे जगह ड्यूटी करते हैं, उस दिन कर्मी भी लापता हो जाते हैं. 


जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 20 मतदान केंद्र हैं जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 40 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. पूरे जिले में सभी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया है, जहां प्रखण्ड के वरीय अधिकारी के साथ-साथ अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी शामिल थे. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी. जो भी कर्मी इसके प्रति लापरवाह दिखेंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी के निरीक्षण और कार्रवाई से प्रखण्ड कार्यालय स्थित अन्य कार्यालयों के कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सभी कार्यालयों में कर्मी पहुंच गए.