Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
09-Apr-2020 07:55 PM
GAYA : बिहार में कोरोना वायरस काफी तेजी से बढ़ा है. पिछले 24 घंटे में अब तक एक दर्जन नए मामले सामने आये हैं. इस वक्त गया जिले से एक ताजा मामला सामने आया है. जहां डीएम ने एक डॉक्टर के ऊपर कठोर कार्रवाई की है. गया डीएम ने काम में लापरवाही बरतने को लेकर एक डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है.
गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शिवशंकर झा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. डीएम ने बताया कि कोविड-19 पर नियंत्रण और इसकी रोक-थाम में बाधा उत्पन्न करने और आमजनों को इसके कुप्रभाव में डालने के आरोप में अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी थी. जिसे संज्ञान में लेते हुए डॉ. शिव शंकर झा को घोर लापरवाही का दोषी बताते हुए निलंबित कर दिया गया है.
डॉ. को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही का भी दोषी पाया गया है. डॉ. झा के काम में मरीजों के प्रति उदासीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता स्वच्छाचारिता का दोषी पाया गया. खासतौर से बिहार राज्य नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोक-थाम के लिए प्रयास कर रही है. ऐसे में कोई भी लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे. निलंबन की अवधि में डॉ. झा का मुख्यालय संयुक्त सचिव कोषांग की ओर से निर्धारण किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा.