बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
08-Jan-2021 11:43 AM
DESK : एक हैरान कर देने वाला मामला पुडुचेरी से सामने आया है, जहां एक मीटिंग के दौरान डीएम को पानी की बोतल में जहरीला पेय पदार्थ दे दिया गया है. जिसके बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पुडुचेरी के डीएम पुरवा गर्ग एक मीटिंग कर रहे थे. उस वक्त उनको पानी की जगह जहरीला पेय पदार्थ दे दिया गया जो दिखने में पानी के ही जैसा पारदर्शी था.
इसकी जानकारी मिलते ही पुडुचेरी के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष अधिकारी ने D-नगर पुलिस स्टेशन को एक पत्र लिखकर सूचित किया गया है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. पत्र में बताया गया है कि '6 जनवरी को करीब 11 बजकर 45 मिनट पर डीएम कार्यालय में एक ऑफिशियल मीटिंग चल रही थी. तभी कार्यालय के स्टाफ द्वारा डीएम को पानी की ऐसी बोतल मुहैया कराई गई, जिसमें पानी की जगह 'जहरीला तरल पदार्थ' था, जो दिखने में पारदर्शी था.'' इसके साथ ही पत्र में लिखा गया है कि 1 लीटर की 'स्विस फ्रेश' नाम के ब्रांड की बोतल को साथ में भेजा जा रहा है, जिसकी जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाए.