Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Jan-2021 09:47 AM
GAYA : गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़े अधिकारियों ने खुलेआम डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए नॉन वेज पार्टी की. अब पार्टी करता हुआ अधिकारियों का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता जा रहा है. आपको बता दें कि बीते दिनों डीएम अभिषेक सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर चिकेन मछली और मीट पर की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा लेकिन डीएम के आदेश का जिले भर में कोई असर नहीं दिखा.
खास बात यह है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश डीएम ने सभी अनुमंडल अधिकारी कार्यपालक अधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को दिया गया था. इन्हीं अधिकारियों की जिम्मेदारी भी थी कि वह मांस-मछली की बिक्री पर लगा गये प्रतिबंध को प्रभावी करायेंगे. डीएम के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए 26 जनवरी के मौके पर अपने ही कार्यालय परिसर में इमामगंज बीडीओ जयकिशन व सीओ राज कुमार ने चिकेन व बासमती चावल का जमकर आनंद उठाया. यही नहीं उस भोज में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए जिन्होंने सीओ व बीडीओ सरपरस्ती में उनके ही साथ नॉनवेज का लुत्फ उठाया.
हालांकि इस मामले पर बीडीओ और सीओ ने सफाई में कहा है कि 26 जनवरी के दिन किसी भी पार्टी का आयोजन नहीं किया गया था. वायरल फोटो 1 जनवरी का है. जबकि फोटो खिंचने वाले और अन्य लोगों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर नॉनवेज पार्टी का आयोजन अधिकारियों व कुछ खास लोगों के लिए किया गया था. सूत्रों का कहना है कि नॉनवेज की तैयारी पूर्व से थी. नॉनवेज का इंतजाम पूर्व में ही कर लिया गया था.