ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार के तीन शहरों में पटाखा छोड़ने पर लगी रोक, पटाखों की बिक्री...

बिहार के तीन शहरों में पटाखा छोड़ने पर लगी रोक, पटाखों की बिक्री भी नहीं होगी

14-Nov-2020 08:51 AM

PATNA: आज दीवापवली है, इस मौके पर पटाखा छोड़ने का पुराना रिवाज रहा है, लेकिन अगर आप पटना, मुजफ्फरपुर और गया में रहते हैं तो इस बार पटाखा नहीं छोड़ सकते हैं. क्योंकि पटाखा छोड़ने पर रोक लगा दिया गया है. 

किया गया अलर्ट

बिहार पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने लोगों को अलर्ट करने के साथ ही पटना, गया और मुजफ्फरपुर में पटाखा छोड़ने के साथ-साथ उसकी बिक्री पर भी पूरी तरह से रोक लगा दिया है. इसको लेकर गृह, पर्यावरण एवं वन विभागों के प्रधान सचिवों, सभी जिलों के और एसपी को भी आदेश से अवगत कराया गया. बोर्ड के अध्यक्ष अशोक कुमार घोष ने लोगों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करें और पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदार नागरिक बनें. पटाखा छोड़ने से एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल तेजी से बढ़ता है. जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है.

जिन जगहों पर प्रतिबंध नहीं लगा है वहां पर लोग दीपावली, छठ, नववर्ष, क्रिसमस डे के अवसर पर मात्र दो घंटे तक ही पटाखा छोड़ सकते हैं. इसके अधिक समय उनको नहीं दिया जाएगा. बता दें कि पिछले साल भी पटना में रोक था, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ था. देर रात तक लोगों ने जमकर पटाखा फोड़ा था.