ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / दिवाली और छठ में दिल्ली से पटना आना हुआ आसान, वंदे भारत पूजा...

दिवाली और छठ में दिल्ली से पटना आना हुआ आसान, वंदे भारत पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगी रेलवे

30-Oct-2023 06:20 PM

By First Bihar

PATNA: दिवाली और छठ के मौके पर दिल्ली से पटना आने वाले लोगों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने त्योहारों के मौके पर दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। नई दिल्ली स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को पटना के लिए खुलेगी। यह पहला मौका है जब रेलवे ने वंदे भारत को पूजा स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाने का फैसला लिया है।


दरअसल, दिवाली और छठ महापर्व के मौके पर दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग बिहार अपने घर आते हैं। ऐसे में दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ हो जाती है। इस दौरान सीट नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से दिवाली और छठ के मौके पर पटना आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को पटना के लिए खुलेगी। यही ट्रेन 12, 15 और 17 नवंबर को पटना जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 7:25 बजे खुलने के बाद वंदे भारत चिपियाना, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, मुजफ्फरपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए शाम 7 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वंदे भारत के अलावा रेलवे 52 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का अलग-अलग रूट पर परिचालन करेगी ताकि त्योहारों में घर जाने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।