ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / दिवाली के पहले नीतीश- तेजस्वी का तोहफा, एकसाथ 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति...

दिवाली के पहले नीतीश- तेजस्वी का तोहफा, एकसाथ 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे CM, फाइनल हुआ डेट और टाइम

21-Oct-2023 07:27 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री दिवाली से पहले शिक्षक भर्ती के सफल अभ्यर्थियों को तोहफा देने वाले हैं। 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इन शिक्षकों को मुख्यमंत्री संबोधित भी करेंगे। उसके बाद तीन नवंबर को ये शिक्षक अपने विद्यालय में योगदान देंगे। इससे संबंधित दिशा-निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने को जारी किया है। 



शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी कर कहा है कि-दो नवंबर को अपराह्न तीन बजे गांधी मैदान में नियुक्तिपत्र वितरण समारोह होगा। इसमें बीपीएससी से नवनियुक्त 25 हजार शिक्षक सभी जिलों से आएंगे। समारोह में सभी जिलों, सभी वर्गों और सभी श्रेणियों का प्रतिनिधित्व होना है। ये सभी शिक्षक अपने प्रशिक्षण संस्थान से बस द्वारा दो नवंबर की सुबह गांधी मैदान पहुंचेंगे। 



बताया जा रहा है कि, दो नवंबर को समारोह के बाद सभी शिक्षक अपने प्रशिक्षण संस्थान में रात को वापस पहुंचेंगे। वहां, से तीन को अपने-अपने विद्यालय में योगदान देंगे। केके पाठक ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण का अगला बैच चार नवंबर से प्रारंभ कर सकते हैं।



आपको बताते चलें कि, बीपीएससी द्वारा अनुशंसित शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची में कुछ के नाम और आधार नंबर में त्रुटि मिली है। इन चयनित शिक्षकों की काउंसिलिंग आवश्यक कागजात आदि की जांच कर 31 अक्टूबर के बाद की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है।