ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / Bihar News: अतिक्रमण के खिलाफ चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध दुकानों...

Bihar News: अतिक्रमण के खिलाफ चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त

29-Dec-2024 05:52 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। किला परिसर में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने दुकानों के सामानों को भी जब्त कर लिया।


दरअसल, मुंगेर में नगर निगम द्वारा पूर्व घोषित अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर निगम क्षेत्र के एक नम्बर ट्रैफिक मोड़ से लेकर किला परिसर स्थित विधिज्ञ संघ के पास तक अतिक्रमणकारियों पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान न सिर्फ अतिक्रमित दुकानों को ध्वस्त किया गया बल्कि उसमें रखे समानों को भी नगर निगम के लोगों द्वारा उसे जब्त कर लिया गया।


उप नगर आयुक्त हेमंत कुमार के नेतृत्व ये अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान विधिज्ञ संघ के बहार रोड किनारे स्थित कुछ अधिवक्ताओं के बैठक खाने को भी हटाने का प्रयास किया गया लेकिन निगम का यह प्रयास विफल रहा, जैसे ही टीम विधिज्ञ संघ के पास पहुंची, तभी वकीलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। निगम प्रशासन ने वकीलों को बैठक खाना हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।