Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
10-Aug-2022 02:50 PM
PATNA : बिहार में जारी सियासी हलचल अब खत्म हो चुकी है. नीतीश कुमार ने एकबार फिर सीएम पद की शपथ ली है. वहीं, तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली है. तेजस्वी यादव दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं. राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण करने के बाद राजभवन में एक दिलचस्प तस्वीर दिखने को मिली. तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार को पांव छूकर प्रणाम किया.
तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास आये. उन्होंने सीएम नीतीश को चरण छूकर प्रणाम किया. नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया. जिसके बाद तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार गले मिलते हुए नजर आये. दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी. इसके बाद दोनों ने विक्ट्री साइन भी दिखाया. तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण लेने के बाद काफी खुश नजर आये.
बता दें कि राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व सीएम राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव सहित कई लोग मौजूद रहे. इस दौरान राबड़ी देवी ने सबकों शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि बिहार और देश के लिए अच्छा है. सब मीडिया की देन है कि यह दिन देखने को मिला. मीडिया ने पूछा कि जो गलतियां हुई उसे सुधारेंगे तब राबड़ी देवी ने कहा कि सब माफ है.