ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / BIHAR NEWS : दीपावली के बाद धुआं-धुआं हुआ पटना, कई जिलों की हवा...

BIHAR NEWS : दीपावली के बाद धुआं-धुआं हुआ पटना, कई जिलों की हवा हुई दोगुनी जहरीली; अररिया की हवा सबसे खराब

01-Nov-2024 07:13 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार समेत पूरे देश में दिवाली धूमधाम से मनाया गया पटाखे की गूंज और रंग बिरंगी लाइट से हर चौक चौराहा जगमगा उठा। लेकिन आतिशबाजी की वजह से प्रदेश की हवा काफी दूषित हो गई है। राज्य में प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। पटना में कई जगहों का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, जो कि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 


दिवाली की रात के बाद राजधानी पटना में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ नजर आया है। राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा और तारामंडल के क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 170 के पार हो चुका है. वहीं पटना के राजा बाजार में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 165 तक पहुंच गया है। दिवाली के मौक पर राजधानी पटना सहित कई जगहों पर पटाखे भी छोड़े जाते हैं। इस वजह से दीपावली के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स उछाल हुआ।


डॉक्टर का कहना है की राजधानी पटना में वायु प्रदूषित हो गई है। खासकर अस्थमा और सांस के बीमारी वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों को फिलहाल मास्क लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए साथ ही वायु प्रदूषण के स्तर ज्यादा बढ़ने से लोगों को आंख में भी जलन होता है। लोगों को जब भी ऐसा अनुभव हो लोग बाहर से घर आने पर पानी से आंख को धोएं काफी फायदा होगा राहत मिलेगी। 


स्केल वायु गुणवत्ता स्तरों को चार क्लास में बांटता है। अगर किसी जगह का AQI 0-50 है तो उस जगह के AQI को 'अच्छा', 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है। प्रदूषण से बचने के लिए घर से बाहर निकलने पर अपने मुंह और नाक को अच्छे से ढंक लें या मास्क लगा कर निकलें। आंखों की एलर्जी से बचने के लिए आंखों पर चश्मा लगाकर निकलें। ज्यादा प्रदूषण में घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।  वहीं, घर के बच्चे और बुजुर्गों को बाहर निकलने से रोके। ऐसे में पार्क में खेलने जाने वाले बच्चों को घर पर ही इनडोर गेम्स खेलने को कहें।