ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
28-Mar-2023 05:19 PM
By RANJAN
SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले के तिलौथू से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र के निमिया डीह के पास स्थित एक पेट्रोल पंप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 3 लाख से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान पेट्रोल पंप का मालिक संजीव रंजन और कर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की है। लूट का विरोध करने पर हथौड़े से हमला कर मालिक और कर्मी का सिर फोड़ डाला और तीन लाख से अधिक रुपये लूट लिया। पेट्रोल पंप से कैश लूटने के बाद चारों अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद घायलों को तिलौथू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 3 लाख से अधिक की लूट हुई है। निमियाडीह के रंजन फ्यूल सर्विस नामक पेट्रोल पंप के कर्मी मनोज ने बताया कि अपराधियों के हाथ में देसी कट्टा और हथौड़ी थी। पैसे लेकर सभी अपराधी पहाड़ की तरफ भाग निकले। वहीं पुलिस ने लूटेरों के दोनों बाइक को बरामद कर लिया है। बता दें कि यह पेट्रोल पंप सासाराम से तिलौथू जाने वाले रास्ते में निमिया डीह में स्थित है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।