ब्रेकिंग न्यूज़

RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग की उल्टी गिनती शुरु ; नेताओं का काम खत्म, आ गयी जनता की बारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग की उल्टी गिनती शुरु ; नेताओं का काम खत्म, आ गयी जनता की बारी

06-Feb-2020 06:55 PM

DELHI: अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। चुनावी भोंपू का शोर थमते ही नेताओं के दिलों की तेज हुई धड़कने सुनाई देने लगी हैं। अब कमान जनता के हाथ में है वो किसे दिल्ली का ताज पहनाती है। अब बस दो दिनों का ही खेल दिल्ली के चुनावी मैदान में बचा है जब आठ फरवरी को लोग सड़क पर वोट देने उतरेंगे उसके बाद 11 फरवरी को चुनाव आयोग वोटों की गिनती कर नतीजे देगा।


अब 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे जबकि 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बीजेपी के विजेंदर गुप्ता और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली समेत करीब 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट से हैं, जबकि सबसे कम 4 उम्मीदवार पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नई दिल्ली वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में हैं। पिछले बार के चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने इस सीट से जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर वो इसी सीट से मैदान में उतरे हैं।


बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ तीन सीटें हासिल की थीं तो कांग्रेस के खाते में कोई सीट नहीं आई थी। सात फरवरी को एक ही चरण में सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। वोटिंग के तीन दिन बाद यानी 10 फरवरी को नतीजे आए थे। नतीजों ने सभी को चौंका दिया था। अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली AAP ने रिकॉर्ड 67 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने थे।


चुनाव प्रचार के दौरान AAP और बीजेपी ने काफी मेहनत की। प्रचार के अंतिम दिनों में कांग्रेस ने भी जोर लगाया।AAP की तरफ से प्रचार की कमान राज्य के मौजूदा मुखिया और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संभाल रखी थी। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत के साथ जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, नीतीश कुमार समेत कई स्टार प्रचारकों को तो मैदान में उतारा ही। इसके अलावा पीएम मोदी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी धुंआधार रैली और नुक्कड़ सभाएं कीं। प्रचार के आखिरी दौर में राहुल और प्रियंका की जोड़ी ने भी जमकर प्रचार किया।