ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / दिल्ली से खुली राजधानी एक्सप्रेस में दौड़ता रहा कोरोना का खौफ, पटना में...

दिल्ली से खुली राजधानी एक्सप्रेस में दौड़ता रहा कोरोना का खौफ, पटना में सील किया गया पेंट्रीकार

29-May-2020 07:39 AM

PATNA : दिल्ली से खुली राजधानी एक्सप्रेस में कोरोना का खौफ साथ-साथ दौड़ता रहा। ट्रेन में पेंट्रीकार के एक कर्मी को अचानक बुखार और खांसी होने के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पेंट्रीकार कर्मी को कानपुर में उतार लिया गया । लेकिन पटना तक डर के साये में ही यात्रियों ने यात्रा की। पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर पेंट्रीकार को सील कर दिया गया।


बुधवार को दिल्ली से अगरतला के लिए चली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस का पेंट्रीकार कर्मी तेज बुखार और खांसी से पीड़ित हो गया। दिल्ली स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद रास्ते में वह खांसने लगा। इससे पेंट्रीकार कर्मी और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। फिर कानपुर कंट्रोल रुम को सूचना दी गयी इसके बाद कोरोना संदिग्ध को कानपुर स्टेशन पर उतार लिया गया। इसके बाद ट्रेन में पानी मिलना भी मुश्किल हो गया।


गुरुवार की सुबह लगभग 10:20 बजे ट्रेन पाटलीपुत्र जंक्शन पहुंची तो पैंट्रीकार को सील करने की प्रक्रिया पूरी की गयी। दिल्ली-अगरतला स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस पाटलीपुत्र जंक्शन पहुंची तो रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को रोककर पेंट्रीकार को खाली करवाया। इसके बाद सेनेटाइज करने की प्रकिया शुरू की गयी। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे से भी ज्यादा वक्त तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान पेंट्रीकार को खाली कराने के बाद सील कर दिया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि पेंट्रीकार कर्मी दरभंगा जिले का रहने वाला है। कंट्रोल रुम की सूचना पर पेंट्रीकार को सील किया गया औऱ अगरतला के लिए रवाना कर दिया गया।