Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
07-Feb-2020 03:14 PM
DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आठ फरवरी को वोटिंग होगी। देश भर की नजरें दिल्ली चुनाव की ओर टिक गयी हैं। खासकर बिहार के लोगों को दिल्ली चुनाव में इस बार कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी नजर आ रही है। हो भी क्यों नहीं बिहार के प्रमुख राजनीतिक दल इस बार सीधे-सीधे एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इसी साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले लोगों को दिल्ली विधानसभा की बिहारी बहुल सीटों पर कुछ-कुछ इसका अश्क दिख रहा है। दिल्ली की दर्जन भर सीटें तो बिल्कुल बिहारी और पूर्वांचली वोटरों से भरी पड़ी है लेकिन इन सब के बीच एक सीट ऐसा है जो सीधे-सीधे बिहार के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
दिल्ली की बुराड़ी सीट पर जेडीयू और आरजेडी उम्मीदवार सीधे-सीधे मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ खम ठोकते नजर आ रहे हैं। जेडीयू ने शैलेन्द्र कुमार को यहां से उम्मीदवार बनाया है तो वहीं आरजेडी प्रमोद त्यागी को यहां से उतारा है। मुकाबले में AAP ने संजीव झा पर दांव खेला है जिनका बिहार के मिथिलांचल से कनेक्शन कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है। अगर मुकाबले की बात करें तो यहां बीजेपी की सहयोगी जेडीयू और AAP उम्मीदवार के बीच ही सीधा मुकाबला माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस की सहयोगी आरजेडी इसे जरुर त्रिकोणीय बना रही है।
चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत भी यहां झोंक दी थी। जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुराड़ी में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुंकार भरी थी। तो इधर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश के बाद अपनी पूरी ताकत यहां झोंक दी थी। बता दें कि दिल्ली में जेडीयू बुराड़ी और संगम बिहार विधानसभा सीटों पर गठबंधन के तहत उतरी है तो आरजेडी ने कांग्रेस से गठबंधन कर बुराड़ी, किराड़ी, उत्तम नगर और पालम से अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
बात करें बुराड़ी विधानसभा की तो 2008 में परिसीमन के बाद यह विधानसभा सीट बनाई गई थी। परिसीमन के बाद हुए चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार हराकर चुनाव जीता था। 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां से आप के संजीव झा ने चुनाव जीता था। उन्होंने संजीव झा ने बीजेपी के गोपाल झा को हराया था।2015 में हुए विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी के संजीव झा ने चुनाव जीता था।