Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar cyber fraud : एक ही चेहरे से जारी हुए दर्जनों सिम कार्ड, इस तरह से खुला बड़ा फर्जीवाड़ा; अब मचा हडकंप Aadhaar: अब नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर, गांव में ही बनवा सकेंगे नया आधार; DOB और नाम भी करा सकेंगे अपडेट, यहां खुलेगा सेंटर लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार
08-Oct-2021 05:52 PM
PATNA : बिहार में राजद औऱ कांग्रेस के बीच आखिरकार कौन सा खेल चल रहा है. उप चुनाव में राजद ने कांग्रेस के लिए सीट नहीं छोडी तो दोनों पार्टियों में भारी दुश्मनी का माहौल क्रियेट किया जा रहा है. कांग्रेस के कई नेताओं ने आज भी कहा कि उप चुनाव में राजद औऱ तेजस्वी दोनों को निपटा देंगे. उधर दिल्ली में आज राहुल गांधी और लालू यादव मिले तो हाथ में हाथ पकड़े घंटों बात करते रहे.
राहुल-लालू की अंतरंगता
दरअसल दिल्ली में आज चिराग पासवान के घर स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनायी जा रही थी. उसमें शामिल होने राहुल गांधी और लालू यादव दोनों पहुंचे थे. स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करन के बाद राहुल औऱ लालू एक साथ बैठ गये. दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े काफी देर तक गुफ्तगूं करते रहे. पास में ही बैठे एक नेता ने बताया कि दोनों के बीच कोई राजनीतिक बात तो नहीं हो रही थी लेकिन बातचीत इस तरह से हो रही ही थी जैसे दोनों के बीच काफी प्रगाढ़ संबंध हों. बिहार के उप चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच तल्खी की कोई झलक वहां नहीं दिख रही थी.
राहुल ने खुद ट्वीट किया फोटो
खास बात ये भी है कि राहुल गांधी ने अंतरंगता के साथ लालू यादव से बात करते हुए तस्वीर खुद ट्वीटर पर साझा किया है. इस तस्वीर में लालू औऱ राहुल एक दूसरे का हाथ पकड़ कर बात करते हुए दिख रहे हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि वे स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने गये थे लेकिन उसमें लालू यादव के साथ वाली तस्वीर भी डाल दी.
दिल्ली में दोस्ती, बिहार में दुश्मनी
उधर बिहार में दोनों पार्टियों के बीच जो बयानबाजी चल रही है उसे देख कर तो राहुल गांधी के ट्वीट वाली तस्वीर की कल्पना तक नहीं की जा सकती. बिहार के उप चुनाव में राजद ने कांग्रेस के दो में से कोई भी सीट नहीं छोडी है. उसके बाद तो कांग्रेसी नेता राजद के खिलाफ ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं जैसी बीजेपी-जेडीयू के नेता करते रहे हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने राजद से विद्रोह करने वाले तेजप्रताप यादव को कांग्रेस के साथ आने का न्योता दिया. उससे पहले पप्पू यादव को भी न्योता दिया गया था कि वे कांग्रेस के साथ आकर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बन जायें.
श्री रामविलास पासवान जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2021
इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव जी से भी भेंट हुई। उन्हें स्वस्थ देखकर अच्छा लगा। pic.twitter.com/y8jqH4HzF4
कांग्रेस ने जिन दो सीटों पर उप चुनाव हो रहा है उन दोनों पर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं. पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं कि चुनाव मैदान में वे जेडीयू को नहीं बल्कि राजद को भी धूल चटा देंगे. कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने आज कहा कि राजद से कोई दोस्ती नहीं रह गयी है. तेजस्वी यादव अब सिर्फ राजद के नेता हैं. कोई महागठबंधन नहीं है जिसके नेता तेजस्वी यादव हुआ करते थे.
क्या सब सेटिंग है
उधर जानकार बता रहे हैं कि कांग्रेस-राजद के बीच बयानबाजी सोंची समझी रणनीति के तहत की जा रही है. दरअसल उप चुनाव से पहले ही लालू यादव ने कांग्रेस को बता दिया था कि वे कोई सीट नहीं छोड़ने जा रहे हैं. कांग्रेस ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार भी ऐसे दिये हैं जिससे एनडीए को ही नुकसान हो सकता है.