गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-Dec-2019 08:44 PM
By Saif Ali
LAKHISARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में डीआईजी मनु महाराज को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस और एसटीएफ के कम्बाइंड ऑपरेशन के दौरान लखीसराय के जंगलों से तीन नक्सलियों को अरेस्ट किया है. गिरफ्त नक्सलियों में सीपीआई नेता का अपहरण करने वाला कुख्यात नक्सली गौतम कोड़ा को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है.
पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी को लेकर जानकारी देते हुए डीआईजी मनु ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ कम्बाइंड ऑपरेशन में पुलिस ने तीन कुख्यात नक्सलियों को अरेस्ट किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पीरी बाजार थाना इलाके के लक्ष्मीपुर बरियारपुर गांव के रहने वाले भुवनेश्वर पासवान और मोहन मण्डल के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि तेघरा थाना इलाके के लड़ैयाटांड़ के रहने वाले वाले गौतम कोड़ा को भी अरेस्ट किया गया है.
डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि भुवनेश्वर पासवान और मोहन मण्डल बीते 30 नवंबर को हुए पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में शामिल थे. वहीं, नक्सली गौतम कोड़ा ने बीते 6 दिसंबर सीपीआई नेता मदन मोहन के अपहरण को अंजाम दिया था. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.