JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
09-Mar-2021 11:07 AM
SARAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है जहां DIG मनु महाराज ने छपरा और सीवान में शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं एक पुलिस पदाधिकारी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की भी मांग की गई है.
सस्पेंड हुए पदाधिकारियों में सारण जिले के जनता बाजार थाने के एएसआई अशोक कुमार चौधरी, सीवान जिले के गुठनी थाने के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, दरौली थाने के एएसआई विपिन कुमार महतो, शंकर पासवान का नाम शामिल है. वहीं मांझी थाने के सब इंस्पेक्टर राम कुमार रंजन से स्पष्टीकरण की मांग की गई है.
सस्पेंशन मामले पर DIG मनु महाराज ने कहा कि 2 हजार लीटर से अधिक शराब के मामले की जांच करने वाले पुलिस पदाधिकारी समय से जांच पूरी नहीं कर पाए. अबतक इनके द्वारा शराब माफियाओं पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है इसलिए काम में परवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है वहीं एक पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग 24 घंटे के अंदर की गई है.
मनु महाराज का साफ़ तौर पर कहना है कि शराब के मामले में वह किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. वैसे सभी लोगों पर पुलिस की नजर है जो शराब से जुड़े कारोबार में संलिप्त हैं. जिन पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है वे कांडों का प्रभार दूसरे पदाधिकारी को देंगे.