ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / डिफिट फैक्टर को समझने आज से फील्ड में JDU के नेता, क्षेत्रीय प्रभारियों...

डिफिट फैक्टर को समझने आज से फील्ड में JDU के नेता, क्षेत्रीय प्रभारियों को मिला जिम्मा

12-Dec-2020 07:32 AM

PATNA : विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद जनता दल यूनाइटेड लगातार यह समझने का प्रयास कर रहा है कि आखिर उसकी सीटें पहले से ज्यादा कम क्यों हो गयी। जेडीयू को विधानसभा चुनाव में केवल 43 सीटों पर जीत हासिल हुई जो 2015 के मुकाबले कम हैं। पार्टी को कुल 72 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। अब जेडीयू इसी डिफिट फैक्टर को समझने के लिए काम कर रहा है। 

मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रदेश इकाई को हार का कारण समझने और इसकी समीक्षा करने का आदेश दिया है। इसके बाद अब पार्टी के सभी क्षेत्रीय प्रभारियों को उन सीटों पर जाने का निर्देश दिया गया है जहां जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार हार गए। आज यानी 12 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक के जेडीयू के सभी क्षेत्रीय प्रभारी अपने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और यहां हार की समीक्षा करेंगे। 

क्षेत्रीय प्रभारियों को यह जिम्मा दिया गया है कि वह हार वाली सीटों पार्टी की खस्ताहाल स्थिति क्यों हुई इसकी जानकारी लें। जेडीयू उम्मीदवारों को वोट कम क्यों पड़े इसका कारण समझें। बीते 8 दिसंबर को जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और संगठन की जिम्मेदारी संभालने वाले सांसद आरसीपी सिंह ने क्षेत्रीय प्रभारियों को यह जिम्मा दिया था। अब क्षेत्रीय प्रभारी कुल 72 विधानसभा सीटों में जमीनी स्तर पर जाकर सांगठनिक और राजनीतिक दोनों तरह के कारणों की पड़ताल करेंगे। इतना ही नहीं क्षेत्रीय प्रभारी बूथवार मिले वोटों का आंकड़ा भी उठाएंगे और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर यह समझने की कोशिश करेंगे कि चुनाव में आगे कौन सा फैक्टर हावी रहा। क्षेत्रीय प्रभारियों से मिले फीडबैक के बाद जेडीयू नेतृत्व आगे की रणनीति तय करेगा।