ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें

पटना सिटी में लगे धीरेन्द्र शास्त्री मुर्दाबाद के नारे, आक्रोशित लोगों ने कहा-माफी नहीं मांगी तो नौबतपुर में नहीं होने देंगे कार्यक्रम

08-May-2023 03:07 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर 12 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। पटना सिटी में कसेरा समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और 'धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाये।


हैहयवंशी समाज के लोगों ने कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री को माफी मांगने की बात कही है। इस समाज के लोगों का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री ने उनके आराध्य देव राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु जी के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। इसे लेकर यदि धीरेंद्र शास्त्री ने माफी नहीं मांगी तो नौबतपुर में उनके कथा कार्यक्रम को होने नहीं देंगे। अपनी मांगों को लेकर लोगों ने SDM को भी ज्ञापन सौंपा है।


कसेरा पंचायत पटना सिटी के हैहयवंशी समाज के लोगों ने पूरे इलाके में घुमकर कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री मुर्दाबाद का नारा लगाया। कहा कि उनके मन में जो आता है बोलते चले जाते हैं जो कि गलत है। टीआरपी बढ़ाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ऐसा करते हैं। अब तो हद हो गयी है कि उन्होंने हमारे अराध्य देव राजेश्वर सहस्त्रबाहू अर्जून जो भगवान विष्णु के चक्र के अवतार हैं उनके बारे में आपत्तिजनक बात कही है जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री को इसे लेकर माफी मांगनी होगी नहीं तो वे नौबतपुर में यह कार्यक्रम होने नहीं देंगे।  


हैहयवंशी समाज के लोगों का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने परशुराम जयंती के दिन हैहयवंशी समाज के आराध्य देव भगवान श्री राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु जी के बारे में अभद्र शब्द बोलकर उन्हें अपमानित किया गया। धीरेंद्र शास्त्री के इस रवैय्ये से गुस्साएं हैहयवंशी समाज के लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाये। 


पूरे पटना सिटी इलाके में विरोध प्रदर्शन करने के बाद हैहयवंशी समाज के लोग एसडीओ कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि जानबूझकर टीआरपी लेने के चक्कर में हमारे आराध्य देव को धीरेंद्र शास्त्री ने अपशब्द बोला है। हमारे भगवान को अपमानित करने का काम किया गया है। जिसे वे कतई बर्दाश्त नहीं करेगे। इसी के विरोध में आज हैहयवंशी समाज ने विरोध मार्च निकाला गया और धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान को लोगों के समक्ष रखा गया।