मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-Jun-2023 08:00 AM
By First Bihar
PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र के बिहार आगमन के बाद अब कथावाचक जया किशोरी आ रही है। जया किशोरी के अगले महीने पटना आ रही है। इनके आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। जया किशोरी 16 जुलाई को पटना आ रही है। उनके पूरे शेड्यूल को लेकर बताया जा रहा है कि, फिलहाल उनका कार्यक्रम 1 दिन का ही है। लेकिन यह बढ़ भी सकता है।
दरअसल, जया किशोरी का कथा गांधी मैदान के बापू सभागार में होगा। जहां कथा के साथ साथ उनके द्वारा संगीत, प्रवचन का भी आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लगभग शाम 7 बजे तक होगा। इनके कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। समय आने पर सारी चीजें विस्तार से बताया जाएगी। वहीं, अगर जया किशोरी के कार्यक्रम में आने वाले लोगों के टिकट के दाम की बात करें तो इन टिकट के दाम 600 से शुरू होकर 10000 रुपए तक जा रहा है।
वहीं, जया किशोरी एक कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो आज पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। आज उनके भजन और कथाएं हर कोई सुनता है। उनके वीडियो भी खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं, अब उनकी तरह ही एक और लड़की उनके पदचिन्हों पर चलने लगी है। उनके नाम की चर्चा आजकल सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
आपको बताते चलें कि, जया किशोरी कक्षा 12वीं में पढ़ती हैं और उन्होंने बिना किसी भागवत की पढ़ाई के कथावाचन शुरू किया है। देखते ही देखते अब उनकी कथाएं और भजन सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।यह मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली हैं, जिनका नाम पलक किशोरी है. ये केवल 17 साल की हैं, जो बहुत ही कम उम्र में एक कथावाचक बन गई हैं।