ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / दारोगा का मर्डर करने वाले नक्सली को STF ने दबोचा, धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस...

दारोगा का मर्डर करने वाले नक्सली को STF ने दबोचा, धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर किया था हमला

19-Dec-2019 02:56 PM

LAKHISARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है लखीसराय से जहां एसटीएफ टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टीम ने धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हुए हमले के मुख्य आरोपी कुख्यात नक्सली फंटूश यादव को अरेस्ट कर लिया है. 6 साल पहले 13 जुलाई 2013 को दोपहर में धनबाद से पटना आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर जमुई स्टेशन से आगे कुंदर हॉल्ट के पास तकरीबन 150 नक्सलियों ने हमला बोला था. इस हमले में बिहार पुलिस का एक दारोगा, एक सीआरपीएफ जवान और एक यात्री की मौत हुई थी.


एसटीएफ को मिली इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए अफसर ने बताया कि टीम ने धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर नक्सली हमले के मुख्य आरोपी फंटूश यादव को अरेस्ट किया है. उन्होंने आगे बताया कि लखीसराय जिले के चानन थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है. 13 जुलाई 2013 को हुए इस हमले में 2 सुरक्षाकर्मियों और एक यात्री की मौत के साथ-साथ 5 अन्य यात्री भी जख्मी हुए थे.


ट्रेन हाईजैक कर नक्सलियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. बताया जाता है कि ट्रेन में पहले से कुछ नक्सली सवार थे. भलुई और कुंडेर स्टेशन के बीच कुंदर हॉल्ट पर ट्रेन जैसे ही पहुंची नक्सलियों ने ट्रेन रोक दी थी. इस दौरान पहले से वहां तैनात नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. ट्रेन में मौजूद आरपीएसफ और आरपीएफ जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की. इस दौरान नक्सलियों ने कुछ सुरक्षाकर्मियों  भी लूट लिया. इस बीच और नक्सली ट्रेन में घुस गए. जिन्होंने यात्रियों के साथ लूटपाट और मारपीट की.