ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

बाढ़ पीड़ितों ने सीओ के साथ की हाथापाई, पुलिस ने की फायरिंग तो ग्रामीणों ने किया पथराव, CO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

बाढ़ पीड़ितों ने सीओ के साथ की हाथापाई, पुलिस ने की फायरिंग तो ग्रामीणों ने किया पथराव, CO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

03-Oct-2019 05:56 PM

PATNA. राहत आपदा की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ित सड़क जाम कर रहे थे. इस दौरान जाम हटाने के लिए सीओ पहुंचे. नाराज पीड़ित उनके साथ हाथापाई करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दी. भड़के ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसमें सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना पटना के धनरूआ की है.

फायरिंग से भड़के लोग

पुलिस की फायरिंग के बाद बाढ़ पीड़ित भड़क गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. धनरूआ के देवधा गांव में दरधा नदी में आए बाढ़ के कारण गांव जलमग्न है. राहत को लेकर पीड़ित सड़क जाम कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने फायरिंग कर पीड़ितों का और गुस्सा बढ़ा दिया. पुलिस फायरिंग की सूचना मिलने के बाद और 5 गांवों के लोग पहुंच गए जिसके बाद हंगामा बढ़ता गया.  

ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

फायरिंग से भड़के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसमें पुलिस और सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव से सीओ समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. वही, पुलिस के लाठीचार्ज में कई बाढ़ पीड़ित भी घायल हो गए है.