ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
28-Dec-2022 03:04 PM
By amit kumar
SASARAM: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय इतिहास को लेकर बिहार के सासाराम में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत के इतिहास को गलत तरीके से लिखा गया है लेकिन अब केंद्र सरकार पूरी ताकत के साथ नई और सही इतिहास लिखने की ओर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अब सही इतिहास भारत लिखेगा।
दरअसल सासाराम में इतिहास अनुसंधान परिषद व अखिल भारतीय इतिहास संकलन परिषद् के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए थे। इस दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अबतक भारत में इतिहास को गलत तरीके से लिखा गया लेकिन अब नई और सही इतिहास लिखी जाएगी। भारत की सबसे बड़ी पूंजी शिक्षा और यहां का इतिहास है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इतिहास अनुसंधान परिषद व अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना इस दिशा में अच्छा काम कर रही है। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना ने जो 75 पुस्तकें प्रकाशित की है उसे भारत सरकार अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं में अनुवाद कराएगा। इसे पूरी दुनियां में पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रजातंत्र भारत के DNA में है।