ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश का नहीं चला इमोशनल कार्ड, जहां पर कहा यह मेरा आखिरी चुनाव...

नीतीश का नहीं चला इमोशनल कार्ड, जहां पर कहा यह मेरा आखिरी चुनाव वहां 9 प्रतिशत कम हुआ मतदान

08-Nov-2020 07:43 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने धमदाहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव हैं. लेकिन इस इमोशनल कार्ड का असर यहां के वोटरों पर नहीं पड़ा. 2015 के अपेक्षा यहां पर 9 प्रतिशत कम मतदान हुआ. 

इमोशन से मतलब नहीं

सीएम नीतीश कुमार भले ही इमोशनल कार्ड खेला, लेकिन यहां के मतदाता थोड़ा सा भी इमोशनल नहीं हुए. यही कारण है कि धमदाहा में 2015 के अपेक्षा 9 प्रतिशत मतदान कम हुआ. 2015 में 65.28 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन 2020 में सिर्फ 56.80 प्रतिशत मतदान हुआ है.

अंत भला तो सब भला

5 नवंबर को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए धमदाहा में नीतीश कुमार ने बड़ा एलान कर दिया था.नीतीश कुमार ने इस बात का खुलासा किया था कि मौजूदा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है. इस एलान के बाद माना जा रहा था कि वह 2020 के बाद अब राजनीति से खुद को अलग कर लेंगे. इस लिए अपने इस चुनाव को आखिरी चुनाव बताते हुए लोगों से आखिरी मौका देने की अपील की. नीतीश ने कहा था कि अंत भला तो सब भला इसलिए आप आखरी मौका दे. लेकिन अगले ही दिन जेडीयू के नेता पलट गए और कहने लगे की नीतीश कुमार के बयान को गलत तरीके से लिया गया.