ब्रेकिंग न्यूज़

gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

Home / news / डीजीपी सर बोलते हैं.. लड़कियां अपनी अदा पर फंसाती हैं, DSP पर रेप...

डीजीपी सर बोलते हैं.. लड़कियां अपनी अदा पर फंसाती हैं, DSP पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता जनता दरबार में पहुंची

06-Sep-2021 11:47 AM

PATNA : एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंच गई. पीड़िता ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह 5 महीनों से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है. लेकिन शिकायत सुनने के बावजूद आरोपी डीएसपी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. पीड़िता ने एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.


युवती ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि वह बीते शुक्रवार को बिहार के डीजीपी एसके सिंघल के सामने भी अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी. लेकिन डीजीपी ने तो हद ही कर डाला. डीजीपी ने कह दिया कि लड़कियां पहले अपनी अदाओं से लड़कों को फंसाती हैं और फिर बाद में उनके ऊपर आरोप लगाती हैं. पीड़िता की शिकायत सुनते ही सीएम ने उसे पुलिस महानिदेशक के पास भेज दिया.


हैरानी की बात है कि जिस डीजीपी की शिकायत लेकर पीड़िता मुख्यमंत्री के पास पहुंची. मुख्यमंत्री ने उस पीड़िता को उसी डीजीपी के पास भेज दिया, जिसके ऊपर उसने अभद्र बातें और लड़कियों को लेकर गलत टिप्पणी करने को लेकर आरोप लगाया.



गौरतलब हो कि ये मामला जून महीने का है. दरअसल, पुलिस मुख्यालय पटेल भवन के पास एक युवती पहुंची और उसने डीएसपी पर कई गंभीर आराेप लगाया था. उसका दावा है कि उसने बिहार पुलिस के अधिकारियाें से डीएसपी के खिलाफ शिकायत की है. पीड़िता लॉ की छात्रा है. उसका आराेप है कि उसकी शादी एक युवक से तय हुई थी, पर उसने शादी से इनकार कर दिया था. उस युवक पर रेप का केस दर्ज कराया, पर पुलिस ने कुछ नहीं किया. इसी सिलसिले में न्याय के लिए पुलिस मुख्यालय आती-जाती थी.


इसी दाैरान डीएसपी से उसकी मुलाकात हुई. डीएसपी ने उस केस में मदद करने और एक अफसर से भेंट कराने का भराेसा देकर माेबाइल नंबर ले लिया और फिर बातचीत हाेने लगी. वे वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने लगे. हालांकि, इस मामले में छात्रा द्वारा पटना के किसी थाने में केस दर्ज नहीं कराया गया है.


इधर डीएसपी की पत्नी का कहना है कि छात्रा उसके पति काे प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रही है. उस पर काेर्ट में पहले से ही मुकदमा दर्ज कराया गया है. पत्नी का दावा है कि वह पति का माेबाइल लेकर उस पर मैसेज कर देती थी. महिला हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी. पति काे ब्लैकमेल कर रकम मांगती है. रकम देने से जब उसके पति ने इनकार किया ताे वह रेप का आरोप लगाने लगी.