ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, जल्द ही जवानों के...

DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, जल्द ही जवानों के लिए भवनों की होगी व्यवस्था-DGP

18-Sep-2019 05:55 PM

By 13

PATNA : राजधानी पटना में बीती रात तेज आंधी और बारिश के कारण पटना पुलिस लाइन में एक पेड़ गिर गया. इस हादसे में आधा दर्जन पुलिस के जवान घायल हो गये. जिसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पुलिस लाइन पहुंचे. पुलिस लाइन पहुंचकर डीजीपी ने पेड़ गिरने के कारण हुए हादसे की जानकारी ली साथ ही पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया. इंस्पेक्शन के बाद डीजीपी ने कहा कि उन्होंने एडीजी को फोन किया है, जल्द ही जवानों के रहने के लिए भवनों की व्यवस्था की जाएगी. पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के बाद डीजीपी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन किया जा रहा है. पुलिस बैरक का निरीक्षण करने के बाद डीजीपी ने पीएमसीएच जाकर घायल जवानों से उनका हालचाल पूछा. बता दें कि बीती रात तेज आंधी और बारिश के कारण पटना पुलिस लाइन में एक पेड़ गिरने की वजह से आधा दर्जन पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। लगातार बारिश और तेज हवा के कारण ये हादसा हुआ। पुलिस लाइन में एक पेड़ के नीचे टेंट लगाकर रह रहे सभी जवान इस घटना में घायल हो गए हैं। सभी घायल जवान पीटीसी/70 बच्चन प्रसाद मंडल, पीटीसी/1106 सतीश कुमार, SI- मंजर ईमाम, पीटीसी/752 अनमोल कुमार, पीटीसी/4177 रोजाद्दीन, Hav/695 अली हसन खान, BHG/110312 देवेन्द्र कुमार सिंह, BHG/392170 कैलाश मंडल का इलाज PMCH में चल रहा है. आपको बता दें कि पटना पुलिस लाइन में रह रहे जवानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी की खबरें हमेशा सामने आती रहती हैं। स्मार्ट पुलिसिंग के दावे के बीच सरकार आज तक पुलिस लाइन में बेहतर इंतजाम नहीं कर सकी है। यहां रहने वाले पुलिस जवानों को टेंट में अपना आशियाना बनाना पड़ता है। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट