निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
25-Feb-2020 09:01 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस के आला अधिकारी अपराध पर नकेल कसने की कवायद में जुटे हुए हैं. लापरवाह पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आईजी और एसपी ऑफिस में पोस्टेड दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
पुलिस विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर आईजी और वैशाली एसपी के ऑफिस से दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है. पुलिस महानिदेशक के आदेश पर दोनों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से मिली सूचना के मुताबिक आशु अवर निरीक्षक रामसेवक तांती और अपराध प्रवाचक अनिल कुमार पाण्डेय को सस्पेंड किया गया है.
डीजीपी के इस कड़े कदम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़ा हो रहे हैं. लॉ एंड आर्डर की स्थिति को देखते हुए विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है.