ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, पूजा के बाद शेयर...

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, पूजा के बाद शेयर की तस्वीरें

22-Aug-2020 10:22 PM

PATNA :   देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. गणेश चतुर्थी के ख़ास अवसर पर उनके भक्त उनकी मूर्ति की स्थापना कर काफी धूमधाम से इस पर्व को मना रहे हैं. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी गणेश चतुर्थी पर विशेष रूप से पूजा अर्चना की है. उन्होंने पूजा के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर कर देशवासियों को बधाई दी है.


बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने गणेश चतुर्थी पर विशेष रूप से पूजा अर्चना कोरोना काल में इस महामारी से लोगों को बचाने की मन्नत मांगी है. पूजा के बाद उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी कई तस्वीरों को शेयर की है. डीजीपी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि, "आज गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की आराधना कर सारे लोगों के लिए शांति ,सुख ,सद्भावना और सौभाग्य की कामना की.सबों को शुभ कामनाएँ !"



गणेश चतुर्थी के इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बधाई दी है. राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, "गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व भारत के लोगों के अदम्य उत्साह, उमंग और उल्लास का प्रतीक है. मेरी कामना है कि विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की कृपा से कोविड-19 की महामारी समाप्त हो तथा सभी देशवासी सुखी और निरोगी जीवन जिएं."


पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई. भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे. हर तरफ खुशी और समृद्धि बनी रहे. गणपति बाप्पा मोरया!'