ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / news / एक बार VRS लेते-लेते रह गए थे गुप्तेश्वर पांडेय, पार्टी ने वादा कर...

एक बार VRS लेते-लेते रह गए थे गुप्तेश्वर पांडेय, पार्टी ने वादा कर नहीं दिया था टिकट

23-Sep-2020 08:24 AM

By Manish Kumar

PATNA: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय वीआरएस देकर अब चुनावी मैदान में 11 साल के बाद फिर से कूदने वाले हैं. गुप्तेश्वर पांडेय 11 साल पहले भी वीआरएस लेते-लेते चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन धोखा के अलावे कुछ नहीं मिला था. बक्सर लोकसभा से वह बीजेपी से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन सपने पर पानी फिर गया. 

news image


वादा कर बीजेपी ने नहीं दिया था टिकट

2009 में बक्सर से चुनाव लड़ने के लिए गुप्तेश्वर पांडेय ने आईपीएस की नौकरी से वीआरएस लेते-लेते रह गए थे. लेकिन ऐन वक्त पर जिस बीजेपी ने उनको टिकट देने का वादा किया था वह अपने वादे से मुकर गई और अपने भरोसेमंद सिटिंग सांसद को वहां से टिकट दे दिया और वह जीत गए. गुप्तेश्वर पांडेय हाथ मलते रह गए. कई सालों तक नौकरी से बाहर रहे. फिर आईपीएस की नौकरी में लौट आए. जिसके बाद वह 31 जनवरी 2019 को बिहार के डीजीपी बने. डीजीपी बनने के बाद भी गुप्तेश्रर पांडेय ऐसे-ऐसे बयान देते थे कि जिससे विपक्ष उनपर हमला करता था. यहां तक की सरकार का प्रवक्ता तक बता दिया था. शिवसेना के संजय राउत ने भी उनके बीजेपी का आदमी बताया था. अपने तूफानी बयानों के कारण वह कई बार सीएम नीतीश से फटकार भी खा चुके हैं.


news image


11 साल के बाद सपना साकार होगा

11 साल के बाद गुप्तेश्वर पांडेय फिर से अपने गृह जिले बक्सर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. लेकिन यहां से चुनाव लड़ने का उनका सपना 11 साल के बाद पुरा होगा. लेकिन वह विधानसभा पहुंचेंगे या नहीं यह तो बक्सर की जनता तय करेगी. क्योंकि बक्सर सीट पर कांग्रेस के विधायक संजय तिवारी सिटिंग विधायक हैं और यहां पर उनकी टक्कर होगी. बक्सर सीट के बारे में बताया  जाता है कि सबसे अधिक ब्राह्मण वोटरों की संख्या है. दोनों उम्मीदवार इसी कास्ट से आते हैं. 


news image


फर्स्ट बिहार ने कहा था- सफाई पर भरोसा

तीन दिन पहले ही गुप्तेश्वर पांडेय बक्सर गए थे. जेडीयू जिलाध्यक्ष के साथ बंद कमरे में घंटों बातचीत की थी. उसके बाद वह बार-बार सफाई दे रहे थे कि वह चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं, लेकिन फर्स्ट बिहार ने यह दावा किया था कि गुप्तेश्वर पांडेय की सफाई पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. वह चुनाव किसी भी कीमत पर लड़ेंगे. इसको लेकर वह मन बना चुके हैं. जिसके बाद मंगलवार की रात इस बात की पुष्टि भी हो गई.