अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Sep-2020 04:18 PM
PATNA: बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सीएम देवेंद्र फडणवीस पटना एयरपोर्ट पहुंचे. फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को कंगना रनौत से लड़ने के बदले कोरोना से लड़ना चाहिए. उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडेय समेत कई नेता पहुंचे हुए थे.
फडणवीस पटना एयरपोर्ट से सीधे चाणक्य होटल पहुंचेंगे जहां हुए बीजेपी मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे.थोड़ी देर बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचने वाले हैं. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इन दोनों बड़े नेताओं का बिहार दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.
नड्डा और फडणवीस का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है की कयास लगाए जा रहे हैं की एनडीए के अंदर खाने जो घमासान है उसको सुलझाने को लेकर दोनों नेताओं की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात हो सकती हैं. बता दें कि बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी बनने के बाद फडणवीस पहली बार पटना आए हैं.