पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
09-Oct-2019 07:04 AM
DELHI : सरकारी बैंकों के विलय पर फैसला लेने के बाद केंद्र सरकार बीमा कंपनियों के विलय पर भी जल्द फैसला लेने की तैयारी में है। केंद्र सरकार देश की तीन बड़ी बीमा कंपनियों के विलय पर जल्द मुहर लगा सकती है। खबरों के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने तीन बीमा कंपनियों के विलय का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया है।
सरकार जिन तीन बीमा कंपनियों का विलय करना चाहती है उनमें ओरिएंटल इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। यह तीनों साधारण बीमा क्षेत्र में देश की बड़ी बीमा कंपनियां हैं। इन तीनों बीमा कंपनियों के विलय के बाद बाजार में इनकी कुल हिस्सेदारी 35 फ़ीसदी हो जाएगी।
विलय के साथ-साथ केंद्र सरकार इन कंपनियों को 12 हजार करोड़ की मदद भी देगी। अब इंतजार इस बात का है कि वित्त मंत्रालय की तरफ से भेजे गए कैबिनेट नोट पर केंद्र सरकार कब फैसला लेती है।