Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
22-Oct-2021 09:28 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के धनरुआ से आ रही है जहां पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी है। वही ग्रामीणों के पथराव में 25 पुलिसकर्मी घायल हो गये है। दरअसल चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था और देर शाम तक चुनाव प्रचार किया जा रहा था जिसे रोकने की कोशिश जब पुलिस ने की तब ग्रामीण उग्र हो गये और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।
जिसमें 25 पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। वही पुलिस ने इस दौरान फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित कुमार नामक युवक की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि ग्रामीण भी फायरिंग कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची जिसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही अन्य घायल लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को पांचवे चरण का मतदान होना है। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था और प्रत्याशी डीजे के साथ शाम में चुनाव प्रचार कर रहे थे। चुनाव प्रचार करने से रोके जाने से लोग उग्र हो उठे और पथराव करने लगे।