Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
29-Aug-2021 03:34 PM
PATNA : राष्ट्रीय परिषद की बैठक के ठीक पहले जेडीयू ने बीजेपी से एनडीए के अंदर कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग रखी थी. जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने इसकी जरूरत बताते हुए कहा था कि इससे बेफिजूल बयानबाजी रुकेगी और घटक दलों के बीच तालमेल बेहतर होगा. जेडीयू की इस मांग पर बिना देरी किए बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकेश्वर प्रसाद ने हां में हां मिला दी है. डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद ने जिस तरह जेडीयू की डिमांड पर सहमति जताई है. उससे ऐसा लगता है कि वह इसके लिए पहले से तैयार बैठे थे.
डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि एनडीए में बेहतर तालमेल के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा है कि जेडीयू को इसमें मांग करने की कोई जरूरत नहीं. एनडीए का शीर्ष नेतृत्व कोआर्डिनेशन कमेटी को लेकर फैसला कर लेगा. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पहले भी हमारे गठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी रही है.
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी अलग होगी और केंद्र के लिए अलग तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की मांग बिल्कुल वाजिब है और इससे गठबंधन बेहतर होगा.