ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बाढ़ पीड़ितों को सरकार देगी पूरी सहायता, सुशील मोदी ने कहा- बर्बाद फसलों...

बाढ़ पीड़ितों को सरकार देगी पूरी सहायता, सुशील मोदी ने कहा- बर्बाद फसलों और टूटे मकानों के लिए मिलेगी अतिरिक्त मदद

21-Jul-2019 06:19 PM

By 9

DESK: बाढ़ पीड़ित लोगों को सरकार अतिरिक्त सहायता देगी. यह बातें सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कही है. मधुबनी जिले में बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करने के बाद जिला प्रशासन के साथ बैठक के दौरान डिप्टी सीए ने कहा कि बाढ़ के चलते जिन लोगों के मकान टूट गए हैं या फिर जिनकी फसल बर्बाद हुई है उन्हें जियो टैगिंग की मदद से राज्य सरकार अतिरिक्त मुआवजा देगी. सुशील मोदी ने कहा कि अबतक जिले के करीब 57 हजार परिवारों को प्रति परिवार 6-6 हजार क दर से करीब 35 करोड़ की सहायता राशि के अलावा बर्तन, अनाज और कपड़े बांटे जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि मधुबनी जिले में करीब 13 जगह तटबंध टूटे हैं और 500 से ज्यादा जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं.  जिसे पथ निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से युद्धस्तर पर बनाया जा रहा है. सुशील मोदी ने कह कि पानी निकलने के बाद महामारी की आशंका को देख बड़े पैमाने पर पीने के पानी को शुद्ध करने के लिए हैलोजन टैबलेट का वितरण, ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव, पशुओं का टीकाकरण और पशुचारा की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के काम की प्रशंसा की.