रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
05-Oct-2019 06:06 PM
PATNA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से निबटने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर लोगों को राहत पहुंचा रही है. केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को 613 करोड़ की सहायता दिए जाने के बाद सुशील मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जल जमाव के बाद महामारी की आशंका को देख डॉक्टरों की आठ टीमें तैनात की गयी है जो कि 15 दिनों तक राज्य में रहकर लोगों का इलाज करेगी.
सुशील मोदी ने कहा कि जुलाई के महीने में राज्य के 13 जिलों में आई बाढ़ से करीब 1 करोड़ की आबादी प्रभावित थी. उस दौरान अनियमित और कम बारिश की वजह से 102 प्रखंडों की 896 पंचायतें सूखे की चपेट में थी.
उन्होंने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाने के मकसद से राज्य सरकार ने अपने कोष से कुल 2400 करोड़ की स्वीकृति दी और बाढ़ पीड़ित सभी परिवारों को 6 हजार की दर से 1500 करोड़ रुपये 10 दिनों के अंदर उनके खाते में भेज दिया गया. डिप्टी सीएम ने कहा कि सूखे से प्रभावित प्रति परिवार को 3-3 हजार की दर से कुल 900 करोड़ रुपये वितरित किए जायेंगे.