गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी
22-Sep-2021 07:34 PM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर गंभीर आरोप लगने के बाद बीजेपी में अफरातफरी मच गयी है. बीजेपी ने अपने तमाम मंत्रियों की आपात बैठक बुला ली है. डिप्टी सीएम रेणू देवी के घर ये बैठक हो रही है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत कई वरीय नेता भी बैठक में मौजूद हैं.
खबर ये है कि तारकिशोर प्रसाद पर लग रहे लगातार आरोपों से बीजेपी नेतृत्व परेशान है. तारकिशोर प्रसाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं औऱ बीजेपी अब तक भ्रष्टाचार के आरोपों से बचती आयी है. लेकिन बिहार में उसने जिसे अपने नेता बनाया उसी पर आरोप लग रहे हैं. ऐसे में बीजेपी के तमाम मंत्रियों की आपात बैठक बुलायी गयी है.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन मंत्री भीखु भाई दलसानिया भी मौजूद हैं. बीजेपी के एक नेता ने बताया कि पार्टी आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद मंत्रियों की ये बैठक बुलायी गयी है. इसमें तारकिशोर प्रसाद पर लगे आरोपों पर चर्चा होगी. वहीं पार्टी के एक और मंत्री रामसूरत राय पर भी कई आरोप लगे हैं. उस पर भी चर्चा होगी.
आलाकमान ने जवाब मांगा
इस बीच खबर ये भी आ रही है बीजेपी आलाकमान ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से जवाब मांगा है. ताऱकिशोर प्रसाद पर लगे आऱोपों की खबर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंची है. इसके बाद उनसे जवाब तलब किया गया है. उन्हें एक-दो दिनों में दिल्ली तलब किये जाने की भी चर्चा है. हालांकि बीजेपी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खास भीखु भाई दलसानिया को बिहार का संगठन महामंत्री बनाया है. वे लगातार पार्टी आलाकमान से संपर्क में हैं.