ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पटना डीएम ने सभी स्कूलों-कॉलेजों को दिया निर्देश, फुल शर्ट और फुल पैंट में आएं बच्चे

डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पटना डीएम ने सभी स्कूलों-कॉलेजों को दिया निर्देश, फुल शर्ट और फुल पैंट में आएं बच्चे

13-Oct-2022 05:28 PM

PATNA: बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी है। डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सबसे खराब हालत राजधानी पटना का है। जहां डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। पटना सिटी के अगम कुआं स्थित NMCH में अब तक डेंगू से दो मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई। जिसकी पहचान बिहटा का रहने वाले 10 वर्षीय बच्चा और सारण के एक शिक्षक के रूप में हुई है। NMCH में 131 लोगो की जांच में 52 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए है। शहर के अलग-अलग इलाकों से 224 नए मरीज मिले हैं। 


डेंगू की भयावह स्थिति को देखते हुए पटना डीएम ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेजों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पटना डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज को निर्देश जारी किया है। डीएम ने सभी बच्चों को फुल शर्ट और फुल पैंट में संस्थान में आने का निर्देश दिया है। वहीं अन्य कई निर्देशों का पालन करने की बात उन्होंने कही। 


राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों-कॉलेजों को निर्देश जारी किया है। पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप के कारण स्कूली व कॉलेज के छात्रों को पूरे बांह की शर्ट व फुल पैंट पहनकर संस्थान में आने का निर्देश दिया है। वहीं छात्राओं को सलवार पहनकर आने के निर्देश दिये। 


स्कूलों के पास स्थित नालों में पर्याप्त एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाये। छात्र-छात्राओं को बताया जाये कि दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग किया जाये, जमे हुए पानी पर मिट्टी तेल का छिड़काव किया जाये। एसी, फ्रीज, टूटे बर्तनों, पानी की टंकी आदि की सफाई की जाये व पानी को जमा नहीं रहने दिया जाये। छात्रों को डेंगू के बारे में बताने की बात कही।   बुखार, बदन दर्द, आंखों के पीछे व जोड़ों में दर्ज, लाल धब्बे होना, नाक व मसूड़ों से खून का बहना, उल्टी होना ये डेंगू के लक्षण हैं। इसकी जानकारी बच्चों को दी जाए।