बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत
19-Feb-2023 02:01 PM
By First Bihar
DESK: दिल्ली टेस्ट में भारत को बड़ी जीत हासिल हुई है। टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2 - 0 से बढ़त बना ली है। दिल्ली टेस्ट मैच में तीसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। इससे पहले टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया को एक पाली और 132 रनों से मात दी थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट में अब टीम इंडिया ने 6 विकेट से यह जीत हासिल की है।
दरअसल, भारत ने जीत के लिए मिले 115 रन के लक्ष्य को 26.4 ओवर में चार विकेट गंवा कर हासिल कर लिया। टीम के लिए अपना 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा 31 रन पर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने भी 20 गेंद की आक्रामक पारी में 31 रन बनाये। इसके साथ ही विराट कोहली ने 20 रन की पारी खेली। इस मैच में रवींद्र जडेजा का बेस्ट परफॉर्मेंस रहा। इससे पहले दूसरी पाली में ऑस्ट्रेलिया 113 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत जीत के लिए 115 रन का टारगेट मिला था।
इस मैच में चोट से वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने जबरदस्त वापसी की है। नागपुर टेस्ट मैच में जडेजा ने 7 विकेट अपने नाम किए थे जिसमें दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने पहले टेस्ट मैच में 81 रन खर्च कर कुल 7 विकेट लिए थे। वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने 110 रन खर्च कर कुल 10 शिकार किए।
आपको बताते चलें कि, दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए. जवाब में भारत की पहली पारी 262 रन पर सिमट गई. मेहमान कंगारू टीम को पहली पारी में महज 1 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 113 रन बनाए। भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 115 रन का लक्ष्य रखा है।जिसे आसानी से टीम इंडिया ने हासिल कर ली।